एयर एंबुलेंस हादसे में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा मिशन वात्सल्य का सहारा

एयर एंबुलेंस हादसे में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा मिशन वात्सल्य का सहारा

चंदवा़ एयर एंबुलेंस दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले गायत्री मोहल्ला निवासी दो मासूम बच्चों की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है. उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई, लातेहार की टीम मृतक संजय कुमार व उनकी पत्नी अर्चना देवी के घर पहुंची. टीम ने दोनों अनाथ बच्चों, शुभम कुमार (15 वर्ष) व शिवम कुमार (12 वर्ष) से मुलाकात कर आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी कीं. 18 वर्ष की आयु तक मिलेगी आर्थिक मदद : बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत दोनों बच्चों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. यह राशि उनके बैंक खातों में तब तक भेजी जायेगी, जब तक वे 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेते. इससे अनाथ हुए दोनों भाइयों की पढ़ाई और पालन-पोषण में काफी सहूलियत होगी. टीम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सहायता राशि मिलनी शुरू हो जायेगी. हादसे में उजड़ गया था परिवार : विदित हो कि 23 फरवरी की देर शाम रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इस हृदयविदारक हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गयी थी. मृतकों में शुभम और शिवम के माता-पिता के अलावा उनका ममेरा भाई, चालक दल के दो सदस्य, एक चिकित्सक और एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. इस घटना ने पूरे गायत्री मोहल्ले को शोक में डुबो दिया था. टीम में ये थे शामिल : कागजी प्रक्रिया पूरी करने वाली टीम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी के साथ सदस्य कुंदन गोप, गैर संस्थागत देखरेख पदाधिकारी विकास केसरी, पीएलवी राजेश प्रसाद और अनुज कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >