समूह से जुड़कर महिलाओं का हो रहा है सर्वांगीण विकास : जिप सदस्य

समूह से जुड़कर महिलाओं का हो रहा है सर्वांगीण विकास : जिप सदस्य

बेतला़ बेतला के कुटमू चौक स्थित पुराने पंचायत सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के आशा आजीविका महिला संकुल संगठन के वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर व यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सीएएफ के माध्यम से वित्तीय वर्ष में प्राप्त 67 लाख रुपये की राशि का लेखा-जोखा का प्रस्तुत किया गया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. समूह के माध्यम से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रहीं हैं. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित महिला समूह ने पूरे देश में महिला क्रांति को जन्म दिया है. महिलाओं ने घर-आंगन से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान किया है. वहीं, विजय बहादुर ने कहा कि महिलाओं की बराबरी की भागीदारी के कारण राज्य उन्नति के मार्ग पर है. आमसभा में बताया गया कि पंचायत के कलस्टर में कुल 435 महिला समूह सक्रिय है. जिसमें 5459 परिवार जुड़ कर काम कर रहे हैं. वहीं, 10 ऐसे परिवार हैं जिन्हें फूलों झानो योजना के तहत जोड़कर शराब और हड़िया की बिक्री छुड़ाने के साथ बिना ब्याज के दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया. मौके पर मुखिया मंजू देवी, बेतला उप मुखिया बसंती देवी, समन्वयक जबीर हुसैन, सुमित्रा देवी, पुष्पा सीएएफ मैनेजर पूनम कुमारी, गजाला परवींन सुरेंद्र परहिया, रिणा देवी फतिमा बीबी मंजू देवी संगीता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >