पत्नी को मारपीट कर घायल किया, गिरफ्तार

कामता पंचायत के हिसरी गांव अंतर्गत पाहनटोली निवासी बंधन भुइयां ने मंगलवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया.

चंदवा. कामता पंचायत के हिसरी गांव अंतर्गत पाहनटोली निवासी बंधन भुइयां ने मंगलवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में चंदवा सीएचसी में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान सीएचसी पहुंचे. उन्होंने ललिता देवी से मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में ललिता देवी ने बताया कि उसके पति उस पर शक करते हैं. इसी शक के वजह से वे अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं. मंगलवार की रात भी पति ने जमकर मारपीट की है. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से बुधवार की सुबह एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया है. डॉ कंचन बाड़ा व डॉ मनोज कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों की माने तो महिला को गंभीर चोट आयी है. फिलहाल वह खतर�� से बाहर है. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति बंधन भुइयां को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है.

चाकू से हमला कर छात्रा को घायल किया

लातेहार. मेन रोड निवासी स्कूली छात्र अंकित कुमार (16) पिता स्व ओम प्रसाद साहू के साथ मंगलवार को नाबालिग लड़कों गैंग ने मारपीट की है. इस मामले में अंकित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अंकित ने बताया कि वह मंगलवार को जब वह प्लस टू उच्च विद्यालय से निकली, तो विद्यालय के बाहर 17-18 लड़कों का गैंग नमन सिंह (पिता अजीत सिंह) के साथ मारपीट कर रहा था. बीच-बचाव करने गयी, तो चंदन यादव, प्रिंस ठाकुर, नवीन ठाकुर, अतुल कुमार, अनुज गुप्ता, हरिओम पांडेय, हर्ष कुमार, नवल गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, नंदन यादव, रोशन कुमार सहित अन्य नाबालिग लड़कों ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >