एक साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

एक साल से फरार वारंटी अल्ताफ कुरैशी उर्फ अल्तमश कुरैशी को लोहरदगा जिला के कुरैशी मुहल्ला से रविवार को गिरफ्तार किया गया

लातेहार. लातेहार पुलिस ने थाना कांड संख्या 186-23 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम के एक साल से फरार वारंटी अल्ताफ कुरैशी उर्फ अल्तमश कुरैशी को लोहरदगा जिला के कुरैशी मुहल्ला से रविवार को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 सितंबर 2023 को वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से 11 पशुओं को बरामद किया गया था. मौके से पिकअप में सवार सभी लोग फरार हो गये थे. पुलिस ने अपने अनुसंधान में अल्ताफ कुरैशी उर्फ अल्तमश कुरैशी को इस कांड में संलिप्त पाया था. श्री सिन्हा ने बताया कि कांड के अनुसंधान कर्ता पुअनि रवींद्र महली ने छापामारी कर अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस कांड में शामिल दो अन्य लोग अभी भी फरार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >