पीएचइडी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की मनमानी के खिलाफ हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में छेछा पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आदर्शनगर स्थित कार्यालय में विरोध- प्रदर्शन किया.

बरवाडीह. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की मनमानी के खिलाफ हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में छेछा पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आदर्शनगर स्थित कार्यालय में विरोध- प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन योजना के तहत पीएचइडी विभाग की ओर से लगाये गये अधिकांश नल कई माह से खराब पड़े हैं. ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी खराब जलमीनार एवं चापानल की मरम्मत नहीं हो रही है. ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर पीएचइडी विभाग का कार्यालय पहुंचे थे. विरोध प्रदर्शन के बाद पीएचडी के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में विभागीय सहायक को खराब चापाकल की सूची देते हुए मरम्मत की मांग की गयी. हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने विभागीय सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय से दूरभाष से वार्ता कर अपनी बातों को रखा. सहायक अभियंता ने खराब पड़े चापानल को 15 दिनों के अंदर ठीक कराने की बात कही. मौके पर हम पार्टी के प्रदेश सचिव सागर कुमार वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार भुइयां, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, संतोष विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, चनारिक भुइयां, अमरेंद्र रजक व प्रियंका देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >