करंट लगने से बैल की मौत पर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

करंट लगने से बैल की मौत पर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

महुआडांड़. प्रखंड के चैनपुर में निर्माणाधीन पावर प्लांट स्थल पर करंट लगने से बैल की मौत ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि खुले बिजली तारों की चपेट में आने से बैल की मौत हुई और घटना की जानकारी दिये बिना प्लांट प्रबंधन ने बैल को दफना दिया. इस कदम से लोगों की नाराजगी और बढ़ गयी. गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर प्लांट स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृत बैल के मालिक को उचित मुआवजा देने और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता और घटना की जांच नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. प्रशासन को घटना की जानकारी दी गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो आंदोलन और घेराबंदी को और तेज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >