बंदूक छोड़ मुख्य धारा में लौटा उग्रवादी, लातेहार में 5 लाख का इनामी सुरेंद्र लोहरा का सरेंडर

Jharkhand Naxal News: झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और पुलिस अधिकारियों के समक्ष हुई इस वापसी से क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है. पढ़ें, कैसे “नई दिशा” अभियान के तहत उग्रवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं.

लातेहार, (चंद्रशेखर सिंह): झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, एक और उग्रवादी ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. प्रतिबंधित जे.जे.एम.पी. (JJMP) संगठन से जुड़े इनामी सदस्य, सुरेंद्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष विधिवत आत्मसमर्पण कर दिया. पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने सुरेंद्र लोहरा को गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर समाज की मुख्यधारा में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

5 लाख का इनाम और सुरक्षा एजेंसियों का दबाव

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र लोहरा पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था. सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार द्वारा चलाई जा रही “नई दिशा” पुनर्वास नीति के सकारात्मक प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर उसने सरेंडर करने का फैसला लिया. लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि की गई.

Also Read: खेत बना गजराज के लिए ‘डेथ ट्रैप’! पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच प्रक्रिया शुरू

अधिकारियों के समक्ष औपचारिक प्रक्रिया और पुनर्वास का लाभ

सुरेंद्र लोहरा ने पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष हथियार डाले. अधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर वापसी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की. आईजी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को सरकार की नीति के तहत सभी निर्धारित सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे एक सामान्य और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें. इस कदम से पलामू और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और विकास को और बल मिलने की उम्मीद है.

Also Read: रामगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर, अधिकारियों से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >