भाजपा चंदवा पूर्वी व पश्चिमी मंडल में एसआइआर को लेकर बैठक

भाजपा चंदवा पूर्वी व पश्चिमी मंडल में एसआइआर को लेकर बैठक

चंदवा. भारतीय जनता पार्टी के चंदवा पूर्वी और पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक गुरुवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय उर्फ रिक्की वर्मा ने संयुक्त रूप से की. बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विधानसभा योजना पर चर्चा करना था.

बैठक में मतदाता सूची अद्यतन, नए मतदाताओं को जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि बालूमाथ से आये लक्ष्मण कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को विशेष पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी और मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि त्रुटि रहित मतदाता पत्र तैयार हो सके. सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें. बैठक में पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >