27 को मनाया जायेगा गौ सेवा सम्मान दिवस

27 को मनाया जायेगा गौ सेवा सम्मान दिवस

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को गौ क्रांति मंच की पहल पर गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुरेश राम ने की. इसमें बारियातू, बालूमाथ, मुरपा और झाबर क्षेत्र से बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए. प्रदेश प्रभारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है. उन्होंने कहा कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से पांच हजार से अधिक तहसील व अनुमंडल में यह अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 27 अप्रैल 2026 को गौ सेवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा, जिसमें गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान की मांग की जायेगी. सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म में पूजनीय हैं और उनके सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से प्रयास करना चाहिए. बैठक में झूलन प्रसाद, मदन प्रसाद, राजन प्रसाद, अरविंद प्रसाद, अरूण साव, सुदामा प्रजापति, बंधन साव, आशीष कुमार साव, प्रमोद साव, टिंकू प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >