जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी सुरेंद्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण

जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी सुरेंद्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार. झारखंड सरकार की नई दिशा पुनर्वास नीति का असर लगातार दिख रहा है. इसी नीति से प्रभावित होकर जेजेएमपी का कुख्यात उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा (मांजर, लातेहार) ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह बीते बीस वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था. आत्मसमर्पण पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के समक्ष हुआ. आत्मसमर्पण के बाद अधिकारियों ने उसे गुलदस्ता और शॉल भेंट कर समाज की मुख्यधारा में गर्मजोशी से स्वागत किया. सभी निर्धारित सहायता और सुविधाएं प्रदान की जायेंगी

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को सरकार की नीति के तहत सभी निर्धारित सहायता और सुविधाएं प्रदान की जायेंगी, ताकि वे सामान्य और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 23 नक्सली और उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि सुरेंद्र लोहरा का आपराधिक इतिहास रहा है. पहले वह माओवादी संगठन में था, बाद में जेजेएमपी में शामिल हो गया. उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया और उसके खिलाफ हेरंहज, चंदवा और लातेहार थाना क्षेत्रों में कुल आठ मामले दर्ज हैं.

सरकार की नयी दिशा नीति और सुरक्षा एजेंसियों के दबाव ने उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया. यह घटना इस बात का प्रमाण है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज में सम्मानजनक जीवन जीना संभव है. पुनर्वास नीति का उद्देश्य उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाना है और सुरेंद्र लोहरा का आत्मसमर्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >