सिमडेगा. सिमडेगा में कोर्ट के जवान श्यामलाल मुर्मू का गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक निधन हो गया. घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं थे. बताया जाता है कि अचानक गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि जवान के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जायेगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
जवान श्यामलाल मुर्मू का निधन
जवान श्यामलाल मुर्मू का निधन
