मजदूर की मौत मामले में मुआवजा व नौकरी के आश्वासन पर माने ग्रामीण

मजदूर की मौत मामले में मुआवजा व नौकरी के आश्वासन पर माने ग्रामीण

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के दुगिला ग्राम निवासी मजदूर विनोद उरांव की मौत ट्रैक्टर और चेचिस की सीधी टक्कर में बुधवार शाम कीनामाड़ क्षेत्र में हो गयी थी. इस दुर्घटना में महिला रश्मि कुमारी भी घायल हो गयी थी. दोनों ही नगर पंचायत के कचरा उठाने वाली एजेंसी (एमएलबीसीपीएल, रांची) के ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करते थे. बुधवार शाम विनोद उरांव का शव सदर अस्पताल लाया गया था. लेकिन पोस्टमार्टम न होने और घायल को रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की थी. गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद ग्रामीण धर्मपुर मोड़ पर शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. वे सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था दूर करने, समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने और इस घटना में एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद ग्रामीण शव के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर शहर के मुख्य पथ से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायल महिला का समुचित इलाज कराने की मांग कर रहे थे. मौके पर नगर प्रशासक राजीव रंजन ने ग्रामीणों को काफी समझाया और तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध कराये. उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई के बाद शेष राशि का भुगतान किया जायेगा. साथ ही मृतक के एक आश्रित को काम देने का आश्वासन भी दिया. नगर प्रशासक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया. इसके बाद प्रशासन ने शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >