चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट
लातेहार. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने अपने पांच दिवसीय झारखंड प्रवास के अंतिम दिन नेतरहाट आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया.उनके साथ विद्या भारती उत्तर-पूर्व (बिहार-झारखंड) क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति के मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा और झारखंड के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी थे.
नेतरहाट पहुंचने पर शिक्षकों ने किया स्वागत
नेतरहाट पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर लातेहार की ओर से पलामू विभाग के प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी और नेतरहाट विद्यालय की ओर से प्राचार्य संतोष पाठक, वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार एवं शिशिर सौरव सहित शिक्षकों ने स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: बेतला में जन्माष्टमी की धूम ; कृष्णमय हुआ पूरा इलाका, पूर्व संध्या पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
जनजातीय क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा
विद्या भारती के अधिकारियों ने भी नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित किया.सभी ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. अध्यापन की व्यवस्था और पद्धति के साथ-साथ गतिविधियों की प्रणाली एवं आश्रम व्यवस्था, बच्चों के आहार-व्यवहार से भी सभी परिचित हुए.अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने कहा कि यह विद्यालय वास्तव में आदर्श रूप में संचालित है और इस जनजातीय क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रहा है.
ये भी पढ़ें: मंडल डैम का कहर: भजना गांव के लोग पहाड़ी पर शरण लेने को मजबूर, टेंटों में काट रहे दिन
अलग-अलग स्कूल के प्रधानाचार्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर लोहरदगा नगर में विद्या भारती विद्यालयों के समिति अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, नीरज लाल, विवेक नयन पांडे, ओम प्रकाश सिंह, तुलसी प्रसाद ठाकुर, राजेश प्रसाद, ब्रजेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, ब्रेन टुडू, रंथु उरांव, लोहरदगा के शील अग्रवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव झा एवं सुंदरी देवी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
