महाबीर मंदिर परिसर में ओम मंत्र के उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत, लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील
बालूमाथ, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित महाबीर मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी.
उपेंद्र रंगीला और अरुण साहू ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी. विश्वभर के हिंदुओं को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संगठन की स्थापना की गयी थी.
एकता और सामाजिक सद्भाव पर जोर
विहिप अध्यक्ष विनोद भुइयां ने कहा कि हिंदू समाज को सुरक्षित रखना तथा आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने तमाम हिंदू समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की.
कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही. मौके पर लालदेव गंझू, सुरेंद्र गुप्ता, सागर कुमार, अनिल प्रजापति, सनी पांडेय, आशीष ओझा, पंकज सिन्हा, विकास कुमार, करण कुमार, हेमंत कुमार, सुरेश टेलर, अमन सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
