अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

बारियातू. लातेहार और चतरा जिला की सीमा पर स्थित नावाडीह जाने वाले रास्ते में एक पुल के नीचे से रविवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष आंकी जा रही है, जिसने भूरे रंग की जींस और सफेद छींटदार शर्ट पहनी है. शव के दोनों हाथ बंधे हुए पाये गये हैं. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और कर शव को तीन-चार दिन पहले यहां फेंका गया है. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने आम लोगों से मृतक की पहचान करने में सहयोग की अपील की है. पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम हेरहंज ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित घुरे गांव निवासी गणेश साव के 28 वर्षीय पुत्र दयानंद साव का शव रविवार को अंत्यपरीक्षण के बाद घर लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा. हर ग्रामीण की आंखें नम हो गयी. ज्ञात हो कि शनिवार दोपहर बाद दयानंद साव समेत चार युवक वज्रपात की चपेट में आ गये थे. इसमें दयानंद साव की मौके पर ही मौत हो गयी थी. अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज जारी है. विधि-विधान से रविवार को मंगरदाहा नदी तट पर दयानंद साव का अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के पिता गणेश साव ने मुखाग्नि दी. बताते चले कि दयानंद आठ बहनों में इकलौता भाई था. पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >