युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार युवती बुधवार को जिला मुख्यालय से बाजार कर अपने गांव पैदल जा रही थी. इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास बाइक से गुजर रहे सोनू ठाकुर पिता शंभू नाथ ठाकुर और राहुल ठाकुर पिता विजय ठाकुर दोनों चचेरे भाई अपने धर्मपुर स्थित सैलून को बंद कर अपने बाइक से ससुराल गोवा गांव जा रहे थे. तभी उक्त विद्यालय के पास खड़ी युवती ने दोनों भाइयों से लिफ्ट मांग कर घर पहुंचने की बात कही. इसके बाद दोनों भाइयों ने उसे उसके गांव ना ले जाकर उदयपुरा के जंगल में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों युवकों ने युवती को उसी हालत मे छोड़कर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद किसी तरह युवती अपने घर नहीं जाकर सीधे लातेहार थाना पहुंच गयी और सारी आपबीती पुलिस पदाधिकारियों को बतायी. युवती ने लिखित आवेदन दिया. इसके बाद महिला थाना में कांड संख्या 11-2025 बीएनएस के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. घटना क बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. टीमं में शामिल प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता व महिला थाना प्रभारी दीपाली महली ने छापामारी अभियान चलाया. पुलिस ने दोनों आरोपियो को जिले के मनिका थाना के लाली गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >