सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल

प्रखंड मुख्यालय स्थित गैराज लेन के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दो छात्र घायल हो गये.

चंदवा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित गैराज लेन के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दो छात्र घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी शाहनवाज आलम (पिता-साबिर आलम) व अबू साद (पिता-वहाजुल हक) मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एडमिट कार्ड लेने स्कूल गये थे. वहां से लौटने के क्रम में गैराज लेन के समीप दूसरे बाइक सवार से टक्कर मार दी. घटना में दोनों छात्र घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को चंदवा सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सा कर्मियों ने उनका उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >