जेल अदालत लगाकर दो बंदियों को रिहा किया

जेल अदालत लगाकर दो बंदियों को रिहा किया

लातेहार ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर मंडल कारा में एक विशेष जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने विभिन्न लघु आपराधिक मामलों की समीक्षा की. इस दौरान वैसे बंदियों के मामलों पर विचार किया गया, जो छोटे अपराधों में लंबे समय से जेल में बंद हैं या जो कानूनी सहायता की पात्रता रखते हैं. प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने कहा कि प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बंदी विधिक सहायता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपों का आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किया जायेगा. इससे बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा हो सकेगी और उन्हें सुधार की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा. मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा एसडीजेएम न्यायालय की अदालत से एक-एक बंदी को रिहा किया गया. शिविर में आयोजित मेडिको-लीगल कैंप में चिकित्सकों की एक टीम ने बंदियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की. मौके पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश संजय कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव, एसडीजेएम प्रणव कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, सदर अस्पताल लातेहार के उपाधीक्षक डाॅ अखिलेश्वर प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अरुण कुमार, महिला चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अमुल्या गुलाब लकड़ा, एएनएम सुकेषी गिद्ध, पंकज राम ,दुर्गा राम समेत कई कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >