कराटे प्रतियोगिता मे दो खिलाड़ियों ने जीता पदक

रिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची मे स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान मे दो दिवसीय स्टेट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

तसवीर-23 लेट-3 पदक के साथ खिलाड़ी बरवाडीह. हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची मे स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान मे दो दिवसीय स्टेट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें लातेहार जिला के खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. 50 किलोग्राम के बालिका वर्ग कुमीते में सुमन किस्पोट्टा ने व्राउन व 45 किलोग्राम के बालक वर्ग मे भूपेंद्र सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है. लातेहार जिला कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सेन्साई मदन लाल को नेशनल जज व रेफरी नियुक्त किया गया था. पदक जीत का आने वाले खिलाड़ियों को एसोसिएशन के सचिव जंग बहादुर सिंह, संगीता टोपनो, रमेश कुमार व सभी सीनियर व जूनियर कराटे खिलाड़ियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >