अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

विवार देर शाम हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

बालूमाथ. रविवार देर शाम हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना में अलखडीहा मोड़ के समीप हुई. जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर गंझू ( ग्राम साल्वे, बारियातू) बाइक पर सवार होकर गोनिया पंचायत के चुंबा गांव से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में अलखडीहा मोड़ के समीप वे अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये. वहीं दूसरी घटना में बाइक के धक्के से सिकंदर साव (ग्राम घूर्रे, हेरहंज) गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने बताया कि जग्गु साव सड़क के किनारे खड़ा था. तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद बाइक सवार युवक भागने में सफल रहा. इधर, बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भुवनेश्वर को रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >