वाहन की चपेट में आने से दो घायल, रिम्स रेफर

सदर थाना क्षेत्र के माको मोड़ के पास शुक्रवार की शाम एक 407 वाहन (जेएच-07एच-3897) की चपेट में आने से लातेहार के माको निवासी महताब अंसारी और निसार अंसारी घायल हो गये.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के माको मोड़ के पास शुक्रवार की शाम एक 407 वाहन (जेएच-07एच-3897) की चपेट में आने से लातेहार के माको निवासी महताब अंसारी और निसार अंसारी घायल हो गये. महताब अंसारी को सिर पर गंभीर चोट आयी, जबकि निसार अंसारी का बाया पैर फ्रैक्चर हो गया. बताया जाता है कि स्थानीय सफी आलम के घर मिलाद कार्यक्रम था. रात 9:30 बजे आयोजन समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रांची से मेदनीनगर की ओर जा रहे वाहन ने सफी आलम के घर के सामने खड़े दोपहिया वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे चार अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने 407 वाहन को कब्जे मे ले लिया. वहीं वाहन चालक लोहरदगा के कपिल उरांव को हिरासत में ले लिया. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >