दो बाइक की टक्कर, चार युवक घायल

शहर के धर्मपुर मुहल्ला में बुनियादी स्कूल के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हो गये. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

लातेहार. शहर के धर्मपुर मुहल्ला में बुनियादी स्कूल के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हो गये. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में शाहबाज आलम, तौफिक आलम, अंगद गुप्ता और अभिषेक सिंह शामिल हैं. शाहबाज और तौफिक की स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार गंभीर रूप घायल दोनों युवक अंबाटिकर के रहनेवाले हैं. वहीं अंगद मेन रोड लातेहार और अभिषेक बाईपास रोड़ के रहनेवाला हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता पवन कुमार, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों को रेफर कराने में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >