हेरहंज में 3.28 लाख रुपये के अफीम के साथ दो गिरफ्तार

हेरहंज थाना की पुलिस ने अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

लातेहार. हेरहंज थाना की पुलिस ने अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम में साहेब सिंह खरवार के घर पर दो लोग किराये में रहते हैं और अफीम की खरीद-बिक्री करते हैं. सूचना के सत्यापन के बाद हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने साहेब सिंह खरवार के किराये पर दिये गये मकान में छापामारी की. छापेमारी में प्राथमिक अभियुक्त पांकी के केकरगढ़ निवासी ठुपेंद्र यादव (50) व रामकेश यादव (22) के बिस्तर के सिरहाने से 657 ग्राम अफीम बरामद किये गये. बाजार में इसकी कीमत 3.28 लाख 500 रुपये आंकी गयी है. इस संबंध में हेरहंज थाना में कांड संख्या 43/2024 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >