बरवाडीह में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, कथावाचक ने बताया भक्ति का मर्म

बरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अनुराग कृष्ण शास्त्री ने भक्ति, प्रेम और सेवा का महत्व समझाया। श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।

संजय कुमार की रिपोर्ट

बरवाडीह (लातेहार). प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. प्रसिद्ध कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और धर्म से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया.उन्होंने कहा, भगवान की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सच्ची भक्ति मानव जीवन में प्रेम, सेवा, सद्भाव और अच्छे संस्कारों को अपनाने का मार्ग दिखाती है.

जीवन में सत्य, धर्म व परोपकार को अपनाने का आह्वान

उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में सत्य, धर्म व परोपकार को अपनाने का आह्वान किया.कथा की शुरुआत श्रीकृष्ण की आरती से हुई. भक्तिगीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे. मौके पर अनिल द्विवेदी, सुनील पाठक, मृत्युंजय मिश्रा, रेखा पाठक, सुधा देवी, शोभा देवी, अर्जुन विश्वकर्मा, विकास कुमार, प्रवेश कुमार, कुलदीप कुमार, छोटे सिंह, रणजीत सिंह राणा, शशिकांत मंडल, अनुज सिन्हा, आशा देवी, दीपक सिंह व राजा कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार में मनरेगा में फर्जीवाड़ा, 6595 फर्जी हाजिरी पकड़ी गई, 5 मेट पर FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >