गारू. गारू-बेतला राज मार्ग में एक दूरसंचार कंपनी द्वारा केबल बिछाने के दौरान सड़क पर मिट्टी का ढेर जमा कर दिया जा रहा है. जिससे मार्ग में वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वाहन चालकों ने बताया कि गारू-बेतला मार्ग पर लाभर से भैंसाखाड़ तक ओएफसी केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा है और मिट्टी सड़क पर जमा कर दिया जा रहा. जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. वाहन चालकों ने सड़क पर जमा मिट्टी को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार से बात कर कंपनी के खिलाफ करवाई करने की मांग की है. तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक, युवा रहें दूर: नवल किशोर
लातेहार. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय के बानपुर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा किया गया. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है. इससे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां होती हैं. उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की. अभियान में छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पीके तिवारी ने एनएसएस के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने भी युवाओं से अपील की कि वे तंबाकू व हर प्रकार के नशे से खुद को दूर रखें और स्वस्थ भविष्य का निर्माण करें.सड़क पर मिट्टी के ढेर से परेशानी
सड़क पर मिट्टी के ढेर से परेशानी
