ग्रामसभा में खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

ग्रामसभा में खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

चंदवा़ प्रखंड के बनहरदी पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन परिसर में गुरुवार को विशेष ग्रामसभा हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान इंद्रदेव उरांव ने की. ग्रामसभा में सबसे पहले वर्ष 1948 में हुए खरसावां गोली कांड में शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद ग्रामसभा को मजबूत करने व बगैर ग्रामसभा के अनुमति के जल, जंगल व जमीन को किसी कंपनी को नहीं देने का प्रस्ताव लाया गया. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जल, जंगल और जमीन ही आदिवासी समाज की पहचान है. हम सभी को संगठित होकर इसे संरक्षित करने की जरूरत है. इस दौरान बनहरदी समेत आसपास के गांव-टोले से काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. प्रखंड के पयर्टन स्थल पर उमड़ी भीड़

गारू. प्रखंड में नववर्ष को लेकर विभिन्न पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहा. नववर्ष की शुरुआत लोगों ने विभिन्न पिकनिक स्पॉट में वनभोज मनाकर किया. प्रखंड के पर्यटन स्थल मिरचईया, सुग्गा बांध, टेनों हिरण पार्क, कोयल नदी एवं चौपट नदी में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने साल के पहले दिन वनभोज किया. मिरचईया एवं सुग्गा बांध फॉल में गुरुवार को भारी भीड़ देखी गयी. इस दौरान बंगाली पर्यटकों के अलावा पलामू प्रमंडल से काफी संख्या में सैलानियों का हुजूम उक्त पिकनिक स्पॉट में सपरिवार पिकनिक मनाया. इस दौरान पर्यटन स्थलों में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >