समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रखंड के फुलसू पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को जनता जागृति विकास केंद्र के बैनरतले रविवार को प्रशिक्षण सह दरी-बक्सा वितरण का आयोजन किया गया.

बारियातू. प्रखंड के फुलसू पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को जनता जागृति विकास केंद्र के बैनरतले रविवार को प्रशिक्षण सह दरी-बक्सा वितरण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तेतरी देवी ने की. मुख्य अतिथि उप प्रमुख निशा शाहदेव, केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष गीता देवी, जिला प्रभारी लियाकत अंसारी व पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य नसिमा खातून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उपप्रमुख निशा शाहदेव ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण विकास को गति देने में मदद मिलती है. उन्होंने महिलाओं व युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में इस प्रकार की पहल को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. केेंद्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. बताया कि जनता जागृति विकास केंद्र का प्रयास है कि गांवों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये. उनके कौशल विकास में सहयोग किया जाये. उन्होंने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच दरी-बक्से का वितरण किया गया. इससे पूर्व सभी अतिथियों को जागृति विकास की ओर से माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >