कार्य की सफलता के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : रामा रविदास

कार्य की सफलता के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : रामा रविदास

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में जेनरल क्रॉप इस्टीमेशन सर्वे (जीसीइएस) तथा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग मोबाइल एप को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुल्लू एवं जिला कृषि पदाधिकारी संजय राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपर समाहर्ता श्री रविदास ने कहा कि कार्य की सफलता के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है. जीसीइएस अंतर्गत मकई तथा उरद की फसल कटनी प्रयोग का कार्य अंचल निरीक्षक व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक मोबाइल एप के माध्यम से करेंगे. वहीं, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत भदई मकई का फसल कटनी प्रयोग प्रखंड तथा अंचल स्तर पर गठित दल द्वारा कराया जायेगा. इसके लिए चयनित ग्रामों की सूची सभी प्रखंडों व अंचलों को भेजी जा चुकी है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कुल्लू ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त उपज दर के आधार पर किसानों को क्षतिपूर्ति लाभ मिलता है. योजना अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में 15 ग्रामों में कुल 30 प्रयोग फसल कटनी दल द्वारा करायी जायेगी. जिला कृषि पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि प्रशिक्षण से मिली जानकारी को फील्ड में लागू करना जरूरी है ताकि कोई परेशानी न हो. प्रशिक्षण के दौरान आइसीआइसीआइ लोम्बार्ड बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक आलोक कुमार ने भी फसल कटनी प्रयोग की जानकारी दी. कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता ने मोबाइल एप के माध्यम से फार्म नंबर 01, 02 एवं 03 भरने तथा फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया वीडियो और पीपीटी के जरिये समझाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >