टोरी जंक्शन से रेलवे को मिलता है भारी राजस्व, बावजूद यहां यात्री सुविधाओं की अनदेखी : रवि डे

टोरी जंक्शन से रेलवे को मिलता है भारी राजस्व, बावजूद यहां यात्री सुविधाओं की अनदेखी : रवि डे

चंदवा़ टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों की नाराजगी काफी बढ़ती जा रही है. इसी मामले को लेकर शनिवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में झारखंड विकास समिति के बैनर तले प्रेस वार्ता की गयी. समिति के रवि कुमार डे ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब तीन वर्ष पूर्व इसके निर्माण के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया था, बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर फाटक बंद रहने से लंबा जाम लगता है. कई बार इसमें एंबुलेंस फंस जाती है, इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है. टोरी जंक्शन कोयला परिवहन का बड़ा केंद्र है. यहां से सरकार को भारी राजस्व मिलता है. बावजूद यहां यात्री सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है. स्पष्ट कहा कि अगर शीघ्र आरओबी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने टोरी जंक्शन के पश्चिमी हिस्से में बन रहे फुट ओवर ब्रीज का कार्य भी जल्द पूरा कराने व टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन पर सवारी ट्रेन चलाने की भी मांग की है. प्रेस वार्ता में रामवृक्ष प्रजापति, शंकर बैठा, महेंद्र उरांव, लव कुमार, जितेंद्र ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >