Latehar News: 94 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम, ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ प्रतियोगिता का समापन

बारियातू में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। इसमें 94 स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बारियातू,लातेहार: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. शिक्षा विभाग के निर्देश पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के कुल 94 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

आदर्श मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन साइकिल रेस आयोजित की गयी. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हुई प्रतियोगिताएं

वर्ग एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए चम्मच-गोली दौड़, 50 मीटर दौड़ और तीन टांग दौड़ करायी गयी. वर्ग छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 100 और 200 मीटर दौड़, खो-खो, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

वहीं वर्ग नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 400 और 800 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं करायी गयीं.

प्रतियोगिता में परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनिया, फुलसू, टोंटी, अमरवाडीह, बेसरा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >