तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

रेडक्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से तीन दिवसीय निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू हुआ.

लातेहार. रेडक्रॉस सोसाइटी लातेहार एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन छह से आठ मई तक किया गया है. शिविर में दिव्यांगों के बीच कैलिपर्स वितरित किये जायेंगे. जयपुर से विशेष रूप से प्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों के साथ लातेहार पहुंच चुकी है. मरीजों के लिए रहने व खानेपीने की व्यवस्था की गयी है. जरूरतमंदों से पंजीकरण कराने को कहा गया है. पहले दिन 41 से अधिक लोगों ने अपना निबंधन कराया. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जावेद अख्तर, विनीत मधुकर, रवींद्र प्रसाद, उदय भानु, विष्णु गुप्ता, विशाल चंद्र साहू, मोनू अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >