नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 56 अभ्यर्थी है: उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

तसवीर-7 लेट-15 प्रेस वार्ता करते अधिकारी

लातेहार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव के तहत नाम निर्देशन, संवीक्षा, नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची से संबंधित प्रक्रियाएं नियमानुसार संपन्न हो गयी है. शनिवार को सभी अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन दे दिया गया है. प्रक्रियाओं के बाद अंतिम रूप से अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं. जिनमें 4 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 56 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव लड़ेंगे, जिनमें 30 महिला अभ्यर्थी हैं. इससे पूर्व प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु कुल 9 अभ्यर्थियों (5 महिला) ने नामांकन किया था तथा वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 61 अभ्यर्थियों (31 महिला) के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे. प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है. निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >