जलमीनार में लगे सोलर प्लेट की चोरी, परेशानी बढ़ी

जलमीनार में लगे सोलर प्लेट की चोरी, परेशानी बढ़ी

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिबला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेसरा में शुक्रवार की रात चोरों ने विद्यालय परिसर से लगे सोलर जलमीनार से सोलर प्लेट की चोरी कर ली. उक्त जलमीनार 15वें वित्त योजना मद से पेयजल की सुविधा को लेकर लगाया गया था. तीन सोलर प्लेटों में से एक प्लेट चोर ले गये. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने फोन पर सोलर प्लेट चोरी की सूचना दी. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिपुसुधन यादव व अन्य सदस्यों ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया. घटना का लिखित आवेदन विभाग व थाना को दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण आये दिन असामाजिक तत्वों का परिसर में जमावड़ा लगा रहता है. इससे पूर्व भी विद्यालय में नल व अन्य सामग्रियों की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. सोलर प्लेट चोरी होने से विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप हो गयी है. मध्याह्न भोजन तैयार करने व बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में शीघ्र चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है़ साथ ही नया सोलर प्लेट लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की भी मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >