बालूमाथ के झाबर में बंद घर से दस लाख की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

बालूमाथ के झाबर में बंद घर से दस लाख की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

बालूमाथ़ प्रखंड के झाबर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात समेत करीब दस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, झाबर निवासी कमला देवी शुक्रवार को अपने घर में ताला लगाकर बेटी के घर गुमला गयी थीं. मंगलवार की शाम जब वह वापस लौटीं, तो घर के भीतर जाने पर सारे सामान बिखरे हुए मिले. जांच करने पर पता चला कि चोर छत पर बने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए थे और कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर कीमती जेवर व नकदी गायब कर दी. पीड़िता के अनुसार, चोरों ने करीब 80 हजार रुपये नकद, चार जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कंगन, सोने का झुमका, लॉकेट हार, नथ, चांदी की सिकड़ी, 25 चांदी के सिक्के, बिछिया और चांदी की कमरधानी सहित अन्य आभूषण उड़ा लिये हैं. बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश : घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पर जुट गये. ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है. पीड़िता ने बालूमाथ थाना में लिखित आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >