लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा गांव में रविवार की सुबह 40 वर्षीय इकबाल अंसारी पिता नइम अंसारी ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इकबाल का शव गांव में एक महुआ के पेड़ से झुलता हुआ बरामद किया गया. आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मे जुटी है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. तीन माह से मनरेगा मजदूरी का भुगतान ठप, मजदूर परेशान
बेतला. केचकी पंचायत सहित क्षेत्र के मनरेगा मजदूरों को पिछले तीन महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है. बकाया राशि नहीं मिलने से मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे पलायन को विवश हैं. केचकी में आम बागवानी, टीसीबी और कुआं निर्माण जैसी योजनाओं में काम करने वाले ग्रामीण भुखमरी की कगार पर हैं. भुगतान में देरी का कारण केंद्र से फंड न मिलना या नियमों में बदलाव की प्रक्रिया बताया जा रहा है. मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि मजदूरों की स्थिति विकट है और मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. समय पर पैसा नहीं मिला, तो आम बागवानी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का रखरखाव प्रभावित होगा.
