राज्य कमेटी के निर्णय को सफल बनाने का संकल्प

राज्य कमेटी के निर्णय को सफल बनाने का संकल्प

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये सहायक अध्यापकों ने अपनी समस्याओं एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जायेगी. इसके साथ ही 18 अप्रैल को सहायक अध्यापक को टेट पास का सम्मान देने और बिहार के तर्ज़ पर सहायक अध्यापक को समायोजित किये जाने सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह आमरण अनशन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापकों ने राज्य कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया. सभी शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. बैठक का संचालन सचिव अनिल कुमार (सुमन) ने किया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष रुपेश कुमार, मीरा कुमारी, ललिता श्रीवास्तव, सुधा कुमारी, मंजू देवी, मनोज कुमार, चम्मू उरांव, सुरेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद केशरी, सुरेश उरांव, गजेंद्र कुमार सहित प्रखंड के कई सहायक अध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >