चंदवा पल्ली में उमड़े विश्वासी, धूमधाम से मना इस्टर

चंदवा पल्ली में उमड़े विश्वासी, धूमधाम से मना इस्टर

चंदवा़ चंदवा पल्ली में पास्का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया. शनिवार की देर रात कैथोलिक आश्रम में पास्का जागरण का आयोजन हुआ. इसमें काफी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए. पवित्र आयोजन का नेतृत्व फादर फबियानुस सिंदुरिया कर रहे थे. इस दौरान पवित्र मिस्सा अनुष्ठान संपन्न किया गया. कार्यक्रम में फा. सेलिस्टिन डुंगडुंग, फा. मार्सल केरकेट्टा, फा. मारिया लुईस, फा. प्रदीप पन्ना और फा. जोसेफ पंथलाड़ी सहित कई पुरोहित मौजूद थे. समारोह में चंदवा मुख्यालय के अलावा चोरझरिया, भूसार, चिरो, लुकाईया, बोदा, रुद, हड़गड़वा, केदली, रेका और गुरतूर गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. विश्वासियों ने प्रार्थना, भजन और आराधना के माध्यम से प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी मनायी. इस मौके पर स्टेफन मिंज, सुमन सुनील सोरेंग, बिनय खलखो, अनिल लकड़ा, जगदीश एक्का, राजेश लकड़ा, फिलीप बागे, प्रशांत बाड़ा, समीर भेंगरा, समीर बारला, अंकित एक्का और दीपक टोप्पो सहित कई लोग आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे. कार्यक्रम की सफलता में महिला संघ, युवा संघ और कोयर दल की भी अहम भूमिका रही. इस्टर पर मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु की आराधना की

बालूमाथ़ इस्टर पर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में विश्वासियों की भारी भीड़ उमड़ी. प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी में विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया. चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भजन-कीर्तन और विशेष आराधना का आयोजन किया गया. संत जोन चर्च में फादर सेलवेरियुस ने प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग और पुनरुत्थान का संदेश देते हुए शांति और भाईचारे का आह्वान किया. इएलएफ चर्च के पास्टर राजदेव, मेनोनाइट चर्च के पास्टर सुलेमान, जेम्स चर्च के पास्टर फिलीप, सीजीएम चर्च के पास्टर छोटेलाल, एनडब्ल्यूजीईएल चर्च के पादरी विजय और विश्ववाणी चर्च के पास्टर अधिक ने भी अपने-अपने प्रवचनों में मानवता, क्षमा और सेवा भाव का संदेश दिया. सेवन डेज चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामना दी. प्रेम व सद्भाव के साथ पर्व मनाया. बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >