मांगों को लेकर 18 से रांची में डटेंगे सहायक अध्यापक

मांगों को लेकर 18 से रांची में डटेंगे सहायक अध्यापक

बरवाडीह़ झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 18 अप्रैल से रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आमरण अनशन की तैयारी तेज हो गयी है. इसे लेकर रविवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गढ़वाटांड़ परिसर में प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इसमें अनशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. 45 हजार अध्यापक होंगे आंदोलन में शामिल : बैठक में वक्ताओं ने बताया कि राज्य के लगभग 45 हजार आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं. मुख्य मांगों में आकलन परीक्षा को टीइटी के समतुल्य मान्यता देना शामिल है. जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी. हक की लड़ाई के लिए एकजुट हों: प्रदेश महासचिव : मुख्य अतिथि सह प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापकों की मांगें पूर्णतः जायज हैं और सरकार को इस पर शीघ्र विचार करना चाहिए. उन्होंने राज्यभर के शिक्षकों से 18 अप्रैल से शुरू होने वाले अनशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. बैठक में अनुज सिन्हा, अनिल सिंह, डिलेस यादव, गीता कुमारी, कल्याणी वर्मा, सुषमा मिंज, शेखावत अली सहित दर्जनों सहायक अध्यापक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >