जंगली जानवर ने बैल को मार डाला

जंगली जानवर ने बैल को मार डाला

चंदवा़ थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती तिलैयाडामर गांव स्थित महुआटांड़ जंगल में मंगलवार को एक जंगली जानवर ने किसान सतीश गंझू के बैल पर हमला कर उसे मार डाला. हमले के बाद जानवर ने बैल का सिर और गर्दन को अपना निवाला बना लिया. घटनास्थल पर बाघ के पंजे जैसे निशान पाये जाने के बाद आशंका जतायी जा रही है कि यह घटना बाघ द्वारा की गयी हो सकती है. इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. ग्रामीण भयभीत हैं. सूचना मिलते ही मुखिया रंजीता एक्का ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. इसके बाद वन रक्षी सतीश पांडे तथा वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी थी. वन विभाग के कर्मियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से फिलहाल जंगल में जाने से बचने की अपील की है. फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेतला. बेतला में वन्य प्राणी सप्ताह को लेकर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता में आसपास के कई टीम शामिल हुए. इको विकास समिति के अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से जंगल और जानवर को बचाने की अपील की. मौके पर संतोष कुमार सिंह, शशांक शेखर सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >