दुर्गा सप्तशती के पाठ से गूंजा मंदिर परिसर, आज होगा भंडारा व जागरण

दुर्गा सप्तशती के पाठ से गूंजा मंदिर परिसर, आज होगा भंडारा व जागरण

लातेहार ़ शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 32वें वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में भक्ति की बयार बही. इस दौरान पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती का पाठ संपन्न हुआ. मुख्य यजमान संतोष कुमार (पिंटू) ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. मंदिर के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि शुक्रवार, 30 जनवरी को महोत्सव के अंतिम दिन कई कार्यक्रम होंगे. पूर्वाह्न 12 बजे नौ कन्या पूजन के साथ भंडारा शुरू होगा, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा. इसके बाद रात्रि आठ बजे से भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा, इसमें बाहर से आये कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे. बता दें कि उत्सव का शुभारंभ 28 जनवरी को कलश यात्रा के साथ हुआ था.धार्मिक अनुष्ठान के दौरान संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, सह सचिव रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, राजीव कुमार, आकाश जायसवाल, प्रदीप प्रसाद, पंकज प्रसाद गुप्ता, पुजारी रामेश्वर पांडेय, प्रबंधक परितोष ठाकुर, रेखा देवी, वीरनाथ प्रजापति समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. एसएसबी ने युवाओं को बनाया हुनरमंद, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेनिंग का समापन

लातेहार. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 32 बटालियन द्वारा आयोजित 25 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स और 20 दिवसीय इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स वर्क प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया. बटालियन शिविर में आयोजित समारोह के दौरान कमांडेंट राजेश सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार रजक ने संयुक्त रूप से सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये. मौके पर कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी 32 बटालियन नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बौद्धिक विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. एसडीओ अजय कुमार रजक ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होंगे. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्ञान प्राप्त करने के बाद स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >