बोल बम के नारों से शहर से लेकर गांव तक गुंजायमान

बोल बम के नारों से शहर से लेकर गांव तक गुंजायमान

लातेहार ़ श्रावण माह की दूसरी सोमवारी को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. अहले सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा अपने और परिवार के सुख-शांति की कामना की. जिला मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी. यहां प्रात: चार बजे से ही पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गयी थी. पुजारी मनोज दास शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. वहीं, कई लोगों ने पूरे परिवार के साथ रूद्राभिषेक भी किया. इसके अलावा सोमेश्वर शिव मंदिर लघु सिंचाई विभाग में पुजारी संतोष मिश्र के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गयी. उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया और उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव महिमा के बारे में बताया. उन्होने कहा कि श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है, इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके अलावा जुबली चौक संकट मोचन मंदिर, बिजली ऑफिस व मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित श्री सोमेश्वर शिव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित किये. सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र नावागढ़ के राजा मेदनिराय के द्वारा बनाये गये शिव मंदिर में सावन के दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ देखी गयी. पुरोहित ललित मिश्रा ने कहा कि इस मंदिर में दूर दूर से लोग पूजा करने आते हैं. जबकि पोचरा शिव मंदिर, ओदान तथा सुकरी शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओ ने दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >