नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, नवयुवकों ने छठ घाट की सफाई की

नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, नवयुवकों ने छठ घाट की सफाई की

हेरहंज/बारियातू़ लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा व उल्लास के साथ शुरू हुआ. हेरहंज प्रखंड में व्रतियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों से नहाय-खाय का अनुष्ठान किया. सुबह से ही घाटों व घरों में भक्ति का माहौल नजर आया. व्रतियों ने स्नान कर विधि-विधान से घी में बने कद्दू-भात व चने की दाल जैसे सात्विक भोजन कर व्रत की शुरुआत की. घर-आंगन की सफाई, पूजा स्थल की सजावट व छठ गीतों की गूंज जारी है. स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा व रोशनी की व्यवस्था की गयी है. सामूहिक तैयारी व सहयोग की भावना दिख रही है. महापर्व को लेकर श्रीरामजानकी मंदिर परिसर स्थित छठ तालाब घाट पर सफाई अभियान शनिवार को चलाया गया. अभियान में मनीष साहू, राजेश जायसवाल, अक्षय कुमार, राजेश साहू, हनेश यादव, छोटू राजा, विवेक कुमार, सुभाष कुमार समेत कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. उधर, बारियातू में भी शनिवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू हुआ. व्रतियों ने सुबह पवित्र नदी, तालाब व छठ घाट में स्नान किया. विधि-विधान से पूजन के बाद लौकी (कद्दू) की सब्जी, चने की दाल व अरवा चावल का भोग लगाया. क्षेत्र में छठ के मनोरम गीत गूंज रहे हैं. उत्साह का माहौल दिख रहा है. रविवार को व्रती खरना करेंगे. सभी छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर है. प्रशासन व स्थानीय समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >