चंदवा़ चार दिनी लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदयीमान भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. व्रतियों ने महाप्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा. भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की. बुधवार की तड़के से ही देवनद घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था. छठ के मनोरम गीतों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया था. व्रतियों ने विधि-विधान से पूजन-हवन कर कथा सुनी. महाप्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवनद-दामोदर छठ घाट पर पहुंचे थे. इस दौरान एसडीओ अजय कुमार रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुनि रंधीर कुमार भी मौजूद थे. घटों पर साफ-सफाई, रोशनी व अन्य व्यवस्थाएं विवेकानंद किशोर संस्थान की की पहल पर की गई थी. श्रद्धालुओं के लिए लस्सी व पेयजल की व्यवस्था भी थी. मौके पर संस्थान के राजेश चंद्र पांडे, नरेश प्रसाद, मोहनीश कुमार, नितीश तिवारी, जयेश कुमार, सौरभ पांडेय समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी. मशरूम फार्मिंग प्रशिक्षण का समापन
लातेहार. एसबीआइ आरसेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मशरूम फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गयी. प्रमाण पत्र का वितरण सीनियर फैकल्टी संतोष कुमार, फैकल्टी पिंकू कुमार दुबे तथा सीनियर असिस्टेंट रजनीश कुमार सिंह ने किया. इस प्रशिक्षण का मूल्यांकन बेंगलुरु के बिरेंद्र मंझी तथा अशोक कुमार ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेएसएलपीएस मनिका प्रखंड से जुड़ी 32 महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन, प्रबंधन एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गयी. मौके पर श्री मंझी ने कहा कि सभी महिलाएं बैंक ऋण का लाभ लेकर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकतीं हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि आरसेटी द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. मौके पर रोशनी कुजूर, शोभा देवी, मरियम तिर्की समेत कई प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थीं.
