रबी फसल के बीज वितरण में तेजी लाने का निर्देश

रबी फसल के बीज वितरण में तेजी लाने का निर्देश

लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कृषि, पशुपालन, गव्य विकास और उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए हेरहंज, गारू और महुआडांड़ के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों (बीएओ) से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीज वितरण और मृदा स्वास्थ्य पर जोर : कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान रबी 2025-26 के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण और बिरसा फसल विस्तार योजना की प्रगति जांची गयी. सरसों, मक्का, गेहूं और गरमा मूंग के शत-प्रतिशत वितरण का लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सॉइल हेल्थ कार्ड और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटकों की ब्लॉकवार समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिये गये. पशुधन विकास योजना की हुई स्क्रूटनी : डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत डीबीटी और परिसंपत्ति वितरण की स्थिति का आकलन किया. वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की जोड़ा बैल वितरण योजना, भेड़ पालन और पशुओं के टीकाकरण-बधियाकरण कार्यों की भौतिक प्रगति रिपोर्ट तलब की गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, डीपीआरओ डॉ चंदन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >