भूमि विवाद के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को मिलेगा बढ़ावा : आयुक्त

भूमि विवाद के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को मिलेगा बढ़ावा : आयुक्त

लातेहार ़ प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को मनिका अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों, राजस्व संग्रहण और अभिलेख संधारण की गहन समीक्षा की. आयुक्त ने वर्तमान राजस्व संग्रहण पर संतोष तो जताया, लेकिन इसे भविष्य में भी बनाये रखने के लिए अंचल अधिकारी को ठोस प्रयास करने के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में देरी प्रशासन के प्रति विश्वास को कमजोर करती है. आयुक्त ने जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्तियों को देने का निर्देश दिया. ई-रेवेन्यू कोर्ट और भूमि विवादों पर जोर : आयुक्त ने ई-रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों का आकलन कर उनके शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन पर बल दिया. उन्होंने सर्टिफिकेट केस और भूमि सीमांकन (लैंड डिमार्केशन) की स्थिति की जानकारी लेते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा. आयुक्त के अनुसार, भूमि विवादों का त्वरित समाधान ही क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित करेगा. अभिलेखों में मिली खामी, कर्मियों को चेतावनी : निरीक्षण के दौरान आगत-निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका और रोकड़ बही की जांच में कई अभिलेख अधूरे पाये गये. इस पर आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी रजिस्टरों को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेजों के संधारण में लापरवाही अक्षम्य है. मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता रामा रविदास, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >