देशी कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

देशी कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

बालूमाथ. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हहारो नदी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसमें एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान सुदामा कुमार यादव (ग्राम केरी) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और आठ एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. पूछताछ में सुदामा ने खुलासा किया कि वह उग्रवादी आदेश गंझू, विशु गंझू और रोहन गंझू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था. यह गिरोह मैकलुस्कीगंज क्षेत्र में स्थानीय लोगों को डरा-धमकाकर अवैध कोयला और बालू का उत्खनन व तस्करी करता था. पुलिस ने कांड संख्या 34/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. श्रीरामनवमी पूजा को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

चंदवा़ श्रीरामनवमी पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से चंदवा में मंगलवार शाम प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. इसका नेतृत्व एसडीओ अजय कुमार रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ सुमित झा, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार कर रहे थे. चंदवा थाना परिसर से शुरू फ्लैग मार्च मुख्य शहर, तिलैया टांड़ समेत पूरे इलाके का भ्रमण किया. लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की. उसके पूर्व एसडीओ व एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार हो शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर निर्देशित भी किया. इस मार्च में चंदवा थाना, जिला बल, गृह रक्षक बल, समेत विभिन्न पिकेट के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >