युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदान गांव (हेठपोचरा पंचायत) निवासी महेश्वर सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी (18) ने गुरुवार रात घर समीप स्थित पेड से फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली.

लातेहार.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदान गांव (हेठपोचरा पंचायत) निवासी महेश्वर सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी (18) ने गुरुवार रात घर समीप स्थित पेड से फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पुष्पा कुमार गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ सदर प्रखंड के जोगनाटांड़ में नीलांबर-पीतांबर के 165वें शहादत दिवस पर आयोजित मेला में घूमने आयी थी. घर लौटने के बाद पुष्पा के माता-पिता ने उसे खाने के लिए कहा. इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गयी और बिना खाना खाये अपने कमरे में सोने चली गयी. सुबह में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकते पाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं. थाना प्रभारी पीके सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >