उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को अर्घ के साथ ही सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व संपन्न

उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को अर्घ के साथ ही सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व संपन्न

चंदवा़ लोक आस्था का महापर्व छठ चौथे दिन मंगलवार को उदयीमान भगवान भुवन भास्कर को अर्घ के साथ ही संपन्न हो गया. चंदवा शहर में देवनद छठ घाट, भुसाड़ नदी छठ घाट के अलाव बारी के बड़का बांध, घघरी नदी आन घाट, नगर तालाब घाट समेत ग्रामीण इलाकों में भगवान सूर्य को अर्घ देकर सुख-समृद्धि की कामना की गयी. अर्घ के बाद व्रतियों ने कथा सुनी. हवन के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा. महाप्रसाद ग्रहण किया. बड़ों का आर्शिवाद लिया. महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार सदल-बल मुस्तैद दिखे. विभिन्न चौक-चौराहों पर रात भर पुलिस बल के जवान तैनात थे. बड़े वाहनों का प्रवेश पूजा के दौरान शहर में रोक दिया गया था. श्रद्धालुओं व वृत्तियों की सुविधा का ख्याल पुलिस व प्रशासन रख रही थी. कई संस्था व समिति ने श्रद्धालुओं के लिए दी सेवा : महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सेवार्थ विवेकानंद छठ पूजा समिति, छठ पूजा समिति कुजरी-कामता, विवेकानंद किशोर संस्थान, देवनद-दामोदर छठ पूजा समिति, श्री भुवन भास्कर सेवा समिति, श्रीश्री छठ पूजा सेवा समिति, अन्नपूर्णा बीज भंडार, युवा भारत, युवा सुरक्षा वाहिनी, रामनंद साहू चेरीटेबल ट्रस्ट, कमांडो क्लब, रजक परिवार, मां भगवती सेवा समिति समेत महुआमिलान, नगर, लुकुईयां, बारी, रामपुर, बरवाटोली समेत अन्य गांव में स्थानीय समितियों ने श्रद्धालुओं के सेवार्थ व्यवस्था खड़ी की थी. धूमधाम से की गयी भगवान भुवन भास्कर की पूजा : महापर्व के दौरान देवनद छठ घाट में भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजन कार्य पंडित बालकृष्ण मिश्र ने संपन्न कराया. बतौर यजमान रंजन विश्वकर्मा ने पूजन कार्य संपन्न किया. मंगलवार की सुबह काफी संख्या में व्रतियों व श्रद्धालुओं ने भगवान भुवन भास्कर के दर्शन किये. सुख-समृद्धि की कामना की. दोपहर बाद विधि- विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. सोमवार की शाम व मंगलवार तड़के देवनद तट पर भव्य गंगा आरती भी की गयी. पूजन सहायतार्थ लक्की ड्रा संपन्न : विवेकानंद किशोर संस्थान द्वारा पूजा के सहायतार्थ लक्की ड्रा मंगलवार की सुबह देवनद तट पर किया गया. ड्रा में बंफर पुरस्कार टिकट नं-3258, प्रथम -8374, द्वितीय- 4158, तृतीय-801, चतुर्थ-5017 व पंचम पुरस्कार टिकट नंबर-1850 को मिला. ड्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु देवनद तट पर जमे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >