उपायुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

उपायुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की. मौके पर उपायुक्त, एसडीओ अजय कुमार रजक व पलामू एसी कुंदन कुमार ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया. इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की. साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया. आयुक्त ने जिले में संचालित योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया. साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 99 हजार रुपये, मदद की गुहार

चंदवा़ लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद लोग साइबर अपराधी के ठगी का शिकार बन जा रहे हैं. ताजा मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीरा पंचायत के रक्सी गांव का है. साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से करीब 99 हजार रुपये उड़ा लिये. भुक्तभोगी श्याम कुमार प्रजापति पिता स्व गणेश प्रजापति ने बताया कि उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 590210510002292 से बुधवार रात करीब नौ बजे दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 99 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. युवक ने बताया कि उन्होंने ना तो किसी को यूपीआइ पेमेंट किया और न ही किसी के साथ ओटीपी साझा किया. बावजूद खाते से राशि निकल गयी. सुबह श्याम कुमार प्रजापति बैंक पहुंचे और मामले की सूचना बैंक अधिकारी को दी. बैंक की ओर से उन्हें स्थानीय थाना एवं साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गयी है. पीड़ित युवक ने प्रशासन से साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा खाते से निकाली गयी राशि वापस दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >