वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को विभाग ने भेजा जेल

वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को विभाग ने भेजा जेल

बालूमाथ़ लातेहार वन प्रमंडल के बालूमाथ वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी बड़ी कार्रवाई में वन भूमि पर अवैध रूप से घर बना रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी को भाटचतरा सुरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण की सूचना मिली थी. गठित छापेमारी टीम मौके पर पहुंची, जहां सरकारी जमीन पर कच्चा घर बनाया जा रहा था. इस मामले में प्रसाद भुइयां पिता खीझन भुइयां और सुरेंद्र लोहरा पिता लालधारी लोहरा को गिरफ्तार कर लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया. विभाग ने इस मामले में संलिप्त अन्य आठ लोगों पर भी वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. वनपाल ने आम जनता से अपील की है कि वन संपदा की रक्षा में सहयोग करें और कहीं भी अतिक्रमण दिखने पर तत्काल सूचना दें. छापेमारी में प्रधान वनरक्षी संतोष उरांव, सुनील कश्यप, कैलाशपति साव, अरुण कुमार समेत वनकर्मी शामिल थे. पेंशनर समाज के लोगों को किया सम्मानित

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर समाज भवन में समारोह का आयोजन कर बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके पेंशनधारियों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की गयी. मौके पर पेंशनर समाज द्वारा बसंत गंझू, श्रीनाथ उरांव, बसंती देवी, मुन्नी देवी, रामस्वार्थ साहू, मीरा देवी, मारेखा लकड़ा को इस मौकेर पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पेंशनर समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष जानकी नंदन राणा, सचिव सरजू साहू, कार्यालय सचिव शंभू प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिन्हा, जिला प्रतिनिधि सीता कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >